बालिकाएं अपने आप को सशक्त बनाएं
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूजा सिकेरा ने छात्राओं से सशक्त होकर खुद की सुरक्षा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि हमारा देश पुरुष प्रधान होने के नाते पुरातन काल से महिलाएं शोषण का शिकार रही हैं। वर्तमान में समय परिवर्तित हो रहा है और अब नारी के सशक्त होने की आवश्यकता है। वर्तमान में महिलाएं देश के हर संवैधानिक और सेवा के क्षेत्रों में अग्रणी प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बालिकाओं को अपने आप को सशक्त बनाकर अपनी सुरक्षा करनी है। उन्होंने कि कहा कि महिलाओं के साथ पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, मानसिक, व्यावसायिक हर स्तर पर शोषण हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष अरुण खंडेलवाल ने की। प्रधानाचार्या सुनीता गौड़ ने सभी का आभार जताया। चरणपाल, बीना शर्मा आदि मौजूूद रहे। संचालन नीरा शर्मा ने किया।
आर्य एकेडमी में भी कार्यशाला
मुजफ्फरनगर। आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में भी नारी सशक्तीकरण कार्यशाला हुई। आईपीएस नवनीत सिकेरा की पत्नी डॉ पूजा सिकेरा ने छात्राओं को नारी सशक्तीकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रीति पांडे ने छात्राओं को 1090 हेल्प लाइंस के बारे में बताया। प्रधानाचार्या सोनिका आर्या ने आभार जताया।