फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिक राष्ट्र का गौरव: आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीदों को बच्चों ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कारगिल विजय दिवस पर शहीद बचन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में छात्र-छात्राओं ने स्मृति यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों को नमन किया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शहीद सैनिक राष्ट्र का गौरव और युवा शक्ति के प्रेरक हैं।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित शहीद बचन सिंह चौक पर प्रात: कारगिल युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिकों दिनेश कुमार, ऋषिपाल सिंह आदि ने वीर सैनिक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। शाम को भाजपाइयों ने शहीद लांस नायक बचन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल, शरद कपूर, विजय शुक्ला, संजय सक्सेना आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उधर, ग्रीन लैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल में कारगिल शहीदों की स्मृति में हुए यज्ञ में बच्चों ने देश भक्ति का संकल्प लिया। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शहीदों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। कारगिल युद्ध में देश के सपूतों ने अपने जीवन का बलिदान कर मातृभूमि की रक्षा की। प्रधानाचार्य सुरेंद्रपाल सिंह आर्य ने कहा कि मुल्क वीर सैनिकों का सदैव ऋणी रहेगा। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान पवन सिंह बालियान ने कहा कि शहीदों के त्याग, देश प्रेम और बलिदान से बच्चें प्रेरण लें। अंकुर मान, रूबी, कोमल शर्मा, सुदेश रानी, संगीता, पारूल आदि मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, कविता सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें