फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल रोड पर निर्माण कार्य पूर्ण होने तक टैक्स न लें: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नव निर्मित सहारनपुर-देवबंद टोल प्लाजा को लेकर हुई बैठक में सांसद भारतेंद्र ने कहा कि टोल प्लाजा के छह किमी दायरे में आने वाले ग्रामीणों से टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। टोल प्लाजा निर्माण करने एवं हाइवे निर्माण करने से पहले स्थानीय जन प्रतिनिधियों से वार्ता हो जाती तो समस्या नहीं आती। सांसद ने कहा कि रोहाना में पुल के निर्माण कार्य के लिए स्टेट हाइवे एवं लोक निर्माण विभाग आपस में समन्वय कर प्रोजेक्ट तैयार करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के सभागार में बिजनौर सांसद भारतेंद्र ने पुरकाजी क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी में विधायक प्रमोद ऊंटवाल के साथ बैठक ली। डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंत देव, रोहाना टोल प्लाजा के अधिकारी मौजूद रहे। विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि टोल की समस्या विधानसभा में भी रखी गई है। जब तक इस पर कोई निर्णय न हो छह किमी के दायरे में आने वाले ग्रामों से टोल नही वसूला जायेगा। टोल कंपनी अपनी मन मर्जी से कार्य नही कर सकती। उन्होंने कहा कि जन प्रतिनिधियों व ग्रामवासियों तथा टोल कंपनी आपस में बैठकर ही इस समस्या का समाधान कर सकती है। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि कोई भी कार्य बिना जन सहभागिता के पूर्ण नही किया जाना चाहिए। उन्होंने स्टेट हाइवे, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि बिना स्थानीय जन प्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों से वार्ता किये टोल टैक्स नही वसूला जाना चाहिए था। उनकी समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता में होना चाहिए। अगर पहले से ही साथ में चलते तो यह परेशानी नहीं आती। बैठक में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी सांसद के सामने अपनी समस्या रखी। सांसद भारतेंद्र ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य पूरा न हो तब तक टोल की वसूली न की जाए। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के सांसद है और प्रमोद ऊंटवाल विधायक है। क्षेत्र की जनता की मौजूदगी में समस्या का निदान होना चाहिए।

संजीव बालियान कौन होते हैं
मुजफ्फरनगर। बैठक में एक ग्रामीण ने बताया कि टोल वालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जब विरोध किया तो सांसद संजीव बालियान का रौब जमाने की बात की। इस पर सांसद भारतेंद्र बिफर गए और बोले कि सांसद बालियान कौन होते हैं, उनका इस क्षेत्र से क्या मतलब। इस क्षेत्र के सांसद वह हैं और इस मामले को वह स्वयं देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें