फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे बदरा, शहर बना टापू

विज्ञापन
विज्ञापन
जमकर बरसे बदरा, शहर बना टापू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सोमवार की सुबह झमाझम बारिश होने से शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होने के कारण लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ी। लगातार एक घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के सड़कों पर पानी ही पानी हो गया। मुख्य मार्गों से वाहन का गुजरना मुश्किल हो गया। शहर की निचली बस्तियों में आवागमन घंटों अवरुद्ध रहा। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तर-बतर हो गए।
सोमवार को सुबह घने काले बादल आकाश में छाए हुए थे। बादल इतने घुमड़ कर आए कि एक घंटे तक लगातार बारिश होती रही। 18.2 मिली मीटर वर्षा हुई। तेज बारिश के बाद शहर की गलियों में पानी भर गया। मुख्य चौराहों पर पानी की यह स्थिति हुई कि वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो गया। शहर की ऐसी बस्ती जो नीचे में है, उनकी हालत सबसे खराब थी। पानी इतना अधिक भर गया कि पानी को उतरने में कई घंटे लग गए। सड़कों पर जब तक पानी रहा आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। बारिश के बाद कुछ देर के लिए तो ऐसा लगा कि गर्मी से राहत मिल गई, लेकिन बाद में आकाश साफ हो गया और तेज धूप निकल गई। उमस भरी गर्मी में लोग पसीने-पसीने हो गए। पूरे दिन गर्मी के हालात ही बने रहे। शाम के समय आकाश में बादल तो छाए, लेकिन गर्मी और उमस को कम नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमाइश मैदान से पानी निकाला गया
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एंव औद्योगिक प्रदर्शनी में बारिश के बाद सभी दुकानों में पानी भर गया। यहीं नहीं पंडाल में रखे सोफे तक भीग गये। सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर नुमाईश में पानी खींचने की मशीने लगाई गई। दोपहर तक मशीनों से पानी खींचा गया। इसके बाद ट्रेक्टर-ट्रालियों से रेत आदि डाला गया। पंडाल के सोफे बदले गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें