अंडरपास का निर्माण शुुरू
मंसूरपुर। रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण मंगलवार को प्रारंभ हो गया। ट्रेनों का आवागमन सात घंटे बंद रहा। स्थानीय यातायात भी सोंटा फाटक से होकर गुजरा। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
मंसूरपुर रेलवे फाटक पर अंडरपास निर्माण का कार्य संपन्न कराने के लिए रेलवे विभाग ने इस मार्ग पर 7 घंटे ट्रेनों का संचालन बंद करने की घोषणा कर रखी थी। मंगलवार को निर्माण कार्य सुबह 11 बजे प्रारंभ किया गया। भारी भरकम मशीनें देखने के लिए आसपास के लोगों की काफी भीड़भाड़ रही। स्थानीय यातायात को सोंटा फाटक से गुजारा गया। एसडीएम खतौली अतुल कुमार ने भी निर्माण स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अंडरपास निर्माण का कार्य चार दिन तक चलता रहेगा। ट्रेनें केवल एक दिन के लिए बंद कराई गई। रेलवे विभाग के डिप्टी चीफ इंजीनियर शिवम द्विवेदी तथा एक्सईएन प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित मौके पर ही मौजूद रहे।