फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से 29 जून तक चलेगा एसीएफ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
19 से 29 जून तक चलेगा एसीएफ अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम में एसीएफ अभियान 19 से 29 जून तक चलेगा। तीन लाख को प्रथम चरण में लक्षित किया गया है।
प्रथम चरण के अभियान में ब्लाक चरथावल, खतौली एवं गालिबपुर, मखियाली, बुढ़ाना, जानसठ एवं नगरीय क्षेत्र मुजफ्फरनगर को शामिल किया गया है। लगभग तीन लाख जनसंख्या को आच्छादित किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रथम चरण में पूरे जनपद में टीमें बनाई गई हैं, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर छह सवालों को पूछा जाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। यह अभियान घर-घर पोलियो कार्यक्रम की तर्ज पर चलाया जाएगा, जिसमें पोलियो में काम कर रही टीमों को ही शामिल किया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि अभियान में जुड़ी आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर। केके डुप्लेक्स और रोटरी क्लब मिडटाउन ने जानसठ रोड पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में दीपक जैन, सीएमओ पीएस मिश्रा, सुनील अग्रवाल आदि रहे। 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। भारत अग्रवाल, उमेश गोयल, आकाश गर्ग, आकाश बंसल, विनय सिंघल, राकेश राठी, भुवनेश गुप्ता, पंकज जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें