जानसठ। सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के 11वें स्थापना दिवस पर आयोजित पंचायत में वक्ताओं ने शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने का भुगतान ब्याज सहित नहीं देेने पर 15 जून से मिल गेट पर बेमियादी धरना शुुरू करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को गांव मीरापुर दलपत में सर्वजातीय तिसंग बावना मंच के स्थापना दिवस पर पंचायत का आयोजन किया गया। खतौली की सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन ओमवीर सिंह ने कहा कि तिसंग बावना मंच अराजनैतिक होते हुए भी किसानों की लड़ाई लड़ रहा है। शुगर मिल द्वारा किसी भी किसान का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। ब्लाक प्रमुख खतौली पति गौतम, प्रवेश, प्रमोद अहलावत, उदयवीर सिंह आदि वक्ताओं ने किसानों की समस्या रखीं। पंचायत में सर्वसम्मति से गन्ना समिति के चेयरमैन के समक्ष सात समस्याओं का एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें 2016-17 में मिल में घटतौली पकड़ी गई थी, उसका भुगतान, खतौली शुगर मिल द्वारा किसानों के गन्ने का ब्याज सहित अविलंब भुगतान किया जाए। चेतावनी दी कि शुगर मिल व प्रशासन द्वारा 14 जून तक पंचायत की मांगके पूरी नहीं होने पर 15 जून को मिल गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देना शुुरू कर दिया जाएगा। पंचायत के आयोजक व मंच के संस्थापक चौधरी उधम सिंह की अचानक तबीयत खराब होने के कारण उन्हें खतौली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पंचायत में रागिनी कलाकारों ने भी जमकर ठुमके लगाए। पंचायत में सादपुर प्रधान विपिन चौधरी, खुर्शीदा अली, वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, नाहर सिंह टिकौला, रामनिवास, प्रशांत, कंवर सिंह, अशोक कुमार, भारतवीर, अरुण सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।