सड़क हादसे में घायल महिला की मौत
बहसूमा। पिलौना गांव में चार दिन सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार 28 वर्षीय नीलम पत्नी बबलू की गाजियाबाद स्थित निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि युवांश का उपचार चल रहा है।
जानकारी हो कि पिलौना मार्ग पर बाइक पर हंसापुर निवासी 22 वर्षीय आसू अपनी भाभाी नीलम व भतीजे युवांश के साथ बाइक द्वारा घर जा रहा था। इस दौरान स्वीफ्ट कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें तीनों काफी दूर तक सड़क पर घिसटते चल है। वहीं कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। कार सवार लोग मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने कार से शराब की बोतल बरामद की थी। घटना में आसू की मौत हो गई थी। जबकि नीलम और युवांश को गाजियाबाद स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को नीरम की भी मौत हो गई। मौत से घर में कोराम मच गया। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर है।