फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुडो में सुनहरे कल की उम्मीद कार्तिक

विज्ञापन
विज्ञापन
जूडो में सुनहरे कल की उम्मीद कार्तिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुश्किलों की बाधा को लांघकर जूडो खिलाड़ी कार्तिक ने सुनहरे कल की उम्मीदें जगाई हैं। सहारनपुर स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए चयन होने पर एमएम इंटर कॉलेज के कक्षा नौ के छात्र कार्तिक का स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मान किया गया। प्रशिक्षक पूनम विश्नोई ने कहा कि 30 किग्रा भार वर्ग में कार्तिक ने अपनी प्रतिभा साबित की है।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूडो खिलाड़ी कार्तिक को सम्मानित किया गया। शहर के इंद्रा कालोनी निवासी सतेंद्र और संयोगिता के पुत्र कार्तिक बीते ढाई साल से जूडो के प्रशिक्षु हैं। उनके पिता मजदूरी करते हैं। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने जूडो का खिलाड़ी बनने की ठानी। बड़ा भाई अंकित उन्हें स्टेडियम लेकर आया और प्रशिक्षक पूनम विश्नोई की देखरेख में अभ्यास कराया। मेहनत और लगन से उसने कई प्रतियोगिताएं जीती। वर्ष 2016 में सहारनपुर में हुई प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय जूडो के सब जूनियर वर्ग में कार्तिक को दूसरा स्थान मिला। नवंबर 2016 में स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ में वह पहले स्थान पर रहा। वर्ष 2017 में मुरादाबाद में खेली गई 63वीं प्रदेशीय जूडो सब जूनियर चैंपियनशिप में उसे स्वर्ण पदक मिला। अगस्त में आयोजित जिला जूडो प्रतियोगिता में कार्तिक ने पहला स्थान पाया। वर्तमान में वह 30 किग्रा भार वर्ग में जूडो में खुद को तराशने में लगा है। सहारनपुर हॉस्टल के लिए जूडो में उसका चयन हुआ है। कार्तिक ने बताया कि प्रशिक्षक और भाई की प्रेरणा से वह जुडो में भारत के लिए पदक जीतना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे अभ्यास से आई चमक
मुजफ्फरनगर। जूडो खिलाड़ी कार्तिक पांच से छह घंटे प्रति दिन अभ्यास करते हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूडो में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें हॉस्टल में चयन से तैयारी का मौका मिलेगा। साथी खिलाड़ियों साक्षी, मीनाक्षी, पारस, अभिषेक, अंकित, तुषार, प्रिंस, आयुष, अफिफा, जाहन्वी, अनमोल आदि कार्तिक को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें