फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैल बुग्गी के नीचे आने से घायल किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। खेत में गन्ना बुआई के बीज को बैल बुग्गी भरकर ले जा रहे किसान की बुग्गी के पहिये के नीचे आने से मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों ने मोरना अस्पताल पर डॉक्टर न मिलने से किसान की मौत का कारण बताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

भोपा के गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी किसान 28 वर्षीय वेदपाल पुत्र मांगेराम को रविवार सुबह खेत में गन्ने की बुआई करनी थी, जिसके लिए वह गन्ने के बीज को बैल बुग्गी में भरकर खेत में ले जा रहा था। अचानक बैल का संतुलन बिगड़ हो गया, जिस कारण वेदपाल बुग्गी से नीचे गिर गया। बुग्गी का पहिया किसान के ऊपर से गुजर गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसको मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, लेकिन अस्पताल में किसी भी डॉक्टर के न होने से वेदपाल को समय पर उपचार नहीं मिल सका। जिसके बाद परिवार के लोग उसको जिला चिकित्सालय में ले गए, जहां डॉक्टर ने वेदपाल को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मोरना अस्पताल में चिकित्सा न मिलने पर वेदपाल की मौत का कारण बताते हुए ग्रामीणों ने घंटों जिला अस्पताल में हंगामा किया। मृतक किसान अपने पीछे पत्नी छुआरी व दो पुत्र नितिन व छोटा तथा पुत्री वर्षा को रोते बिलखते छोड़ गया है। मृतक की माता ध्यानो व पिता मांगेराम चौहान गहरे सदमे में है। ग्राम प्रधान योगेश सिंह सहित ग्रामीणों ने मृतक किसान के परिवार की आर्थिक मदद की गुहार प्रशासन से लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें