पंत और कपूर फैमिली को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में भूतपूर्व छात्र संघ के लाइफ टाइम सदस्यों का एक आपसी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुत्रों की असाधारण उपलब्ध्यिों पर पंत और कपूर फैमिली को सम्मानित किया गया।
भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में प्रेजीडेंट पंकज अग्रवाल ने कहा कि समाज का जो वर्ग बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ है, उसे आर्थिक स्तर पर सहायता दी जाएगी। इस संदर्भ में विवेक ने अपने एनजीओ के संबंध में जानकारी दी। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि विद्यालय पहले से ही इस दिशा में काम कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा को कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बनाए गये हैंडबिल अखबार के माध्यम से जन जन तक पहुंचाए जा रहे हैं। डॉ मनोज काबरा ने मेडिकल मेंबर्स के विषय में जानकारी दी। स्मृति स्वरूप सभी को तुलसी का एक-एक पौधा भेंट किया गया। अभिभावकों को भी इसमें शामिल किया गया। डॉ एनएन पंत और दीपा पंत और विवेक कपूर को पुत्रों की असाधारण उपलब्ध्यिों पर सम्मानित किया गया। विद्यालय सचिव आकाश कुमार को स्मृति चिह्न दिया गया।
ी