फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों पर चला चाबुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण गिराया
विज्ञापन

बुढ़ाना। नगर पंचायत की ओर से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ करवाई की गई। चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 26 हजार रुपये अर्थ दंड वसूला गया। अधिशासी अधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि दुबारा फिर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 50 हजार रुपये तक अर्थदंड वसूला जाएगा व उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों तथा स्टाफ के साथ जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली लेकर सोमवार को सड़क पर आ गए। उन्होंने पीरशाह विलायत, बड़ा बाजार, छोटा बाजार तथा कांधला रोड से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण गिराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें