मीरापुर। गंगा सप्तमी के अवसर पर श्री गंगा मंदिर खान वाला में माता गंगाजी की प्रतिमा का विशेष शृंगार कर हवन पूजन किया गया। गंगा मंदिर पर रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा था। मंदिर समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप्र विद्युत उपभोक्ता व्यथा निवारण समिति के मेरठ मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार संगल ने मुख्य आरती कर क्षेत्र के सुख, शांति की कामना की। इस अवसर पर मंदिर पुजारी बाल मुकुंद के साथ तेजपाल वर्मा, गौरव वत्स, गीता देवी, पवन, राजेंद्र, पुनीत, जगदीश प्रसाद, धनश्याम दास, स्वामी श्रद्धानंद आदि सक्रिय रहे।
वन विभाग ने पृथ्वी दिवस मनाया
मीरापुर। वन विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस एवं गंगा सप्तमी के अवसर पर गंगा हरितिमा अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों ने बच्चों को गंगा हरितिमा अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रमों में नुक्कड़ नाटक, चित्रकला प्रतियोगिताएं, प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार बलोदी, रामकुमार चौहान, देवेंद्र सिंह, अनीता सोलंकी, नाहर सिंह, जयप्रकाश, योगेंद्र सिंह, मोहन कुमार बहुखंडी, प्रहलाद सिंह, शबाब आलम आदि सक्रिय रहे।