पुरातन छात्रों ने कॉलेज की यादें ताजा की
मुजफ्फरनगर । चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के पुरातन छात्रों ने कॉलेज की पुरानी यादें ताजा की। पुरातन छात्र सम्मेलन में शामिल पूर्व छात्रों ने बताया कि कॉलेज जीवन ने उन्हें किस प्रकार मुकाम तक पहुंचाया। पुरातन छात्रों ने एक दूसरे से परिचय भी प्राप्त किया।
डॉ संजीत डागर, डायरेक्टर सीपी डब्ल्यूडी मुख्य अतिथि रहे और उद्यमी सुभाष चौधरी विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज के प्राचार्य ने डॉ नरेश कुमार मलिक ने सभी पुरातन छात्रों का स्वागत किया। बताया कि यह दूसरा पुरातन छात्र सम्मेलन है, जो छात्र वर्षों बाद अपने महाविद्यालय में आए है और यहां का माहौल देख रहे हैं। यह उनके लिए और कॉलेज के लिए गौरवशाली समय है। पुरातन छात्रों का सहयोग कॉलेज के विकास में बहुत सहायक होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नए छात्र पुराने छात्रों से परिचित होते हैं, जिससे उनके जीवन में तथा रोजगार में सहायता मिलती है। ऐसे छात्रों ने भी भाग लिया जो अपने अपने क्षेत्रों में ऊंचाइयों पर है। जीएम कैन सीतापुर डॉ अनूप सिंह, जीएम केन मंसूरपुर डॉ बलधारी सिंह, देवेंद्र सिंह असिस्टेंट कमिश्नर कोऑपरेटिव बैंक, बीके सिंह , डॉ अनुज कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर ग्वालियर, डॉ विपिन कुमार डॉ जेके आर्य कृषि विज्ञान केंद्र बघरा, डॉ विनीत प्रधानाचार्य मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, प्रभात कुमार प्रवक्ता, डॉ प्रभा सिंह, डॉ कल्पना , अमरजीत डागर, प्रदीप चौधरी, एलके कौशिक, कुलजीत डागर, महावीर सिंह आर्या आदि गणमान्य पुरातन छात्र उपस्थित रहे। इन लोगों ने महाविद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संचालन डॉ गिरिराज किशोर ने किया। डॉ नरेश कुमार परूथी, डॉ गिरराज सिंह, महक सिंह मलिक ने सम्मेलन में आए सभी पुरातन छात्रों का आभार जताया। डॉ अवनीश, डॉ आरवीएस मलिक, डॉ हरेंद्र सिरोही, डॉ विजय कुमार ढाका, डॉ इंद्रजीत सिंह, डॉ आरके सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ श्रीकांत, डॉ ओमबीर सिंह, डॉ सहदेव मान, डॉ हरिओम शर्मा, डॉ सुभाष, राजीव वर्मा, अरुण कुमार, डीए खान, सहेंद्र, रामेन्द्र, इंद्रपाल, देवीशरण आदि का सहयोग रहा।