फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बालाजी की शोभायात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में बालाजी जन्मोत्सव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। विशाल भंडारे के साथ ही बालाजी उत्सव का समापन किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में बालाजी जन्म महोत्सव को लेकर ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा शोभायात्रा मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें धार्मिक झांकियां हनुमान जी, राम लक्ष्मण, राधा कृष्ण तथा बैंड बाजे आकर्षण का केंद्र रहे। नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई बालाजी जन्म उत्सव शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा का समापन ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर हुआ। बालाजी जन्मोत्सव के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जन्म महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को एसपी देहात अजय सहदेव, सीओ एसकेएस प्रताप, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसएसआई मनोज कुमार यादव पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे। शोभायात्रा के आयोजन में पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीन तंवर, मनोज वर्मा, सभासद विकास गुप्ता, नीतू गुप्ता, अश्वनी चौधरी, रतन राजपूत, आशुतोष कश्यप, ज्ञानचंद सैनी, भूपेंद्र नागर, प्रवीण धीमान, शिवकुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें