फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के सरकार ने चलाई अनेक योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्पसंख्यकों के हित में कई योजनाएं
विज्ञापन

चरथावल। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन सिंह बेदी ने कहा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने अल्पसंख्यकों की उच्च शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई है। छात्र-छात्राएं उनका भरपूर लाभ उठाएं।
विज्ञापन

सोमवार को गांव हैबतपुर में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री विजय सैनी के आवास पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बेदी ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के अल्पसंख्यकों के लिए योजनाएं चलाई हैं। मदरसों में भी पात्र छात्र-छात्राओं को अनुदान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी अल्पसंख्यकों को बराबर का हक़ दिया गया है पात्र व्यक्ति कोई भी हो, निष्पक्षता के साथ आवास बनाने के लिए सरकारी अनुदान मुहैया कराया जा रहा है। भेदभाव मिटाने के लिए ही आयोग का गठन किया हुआ है। वह गांव गांव जाकर अल्पसंख्यकों की समस्याओं से रूबरू होकर निस्तारण का प्रयास कर रहे हैं। विजय सैनी ने संचालन किया। रमेश खुराना, केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी के पीआरओ पुष्पेन्द्र सिंह, संजय सैनी, पंकज सिंघल, सुनिल प्रजापति, जहीर, लुकमान गुर्जर, शहजाद, मनीष गर्ग, अनिल कुमार, सुरेंद्र सैनी, मनीष गर्ग, मतलूब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें