फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बनाए संस्कारवान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिक्रमा मार्ग स्थित न्यू होराइजन में परीक्षाफल का वितरण किया गया। इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षावान के साथ संस्कारवान बनाएं। ताकि वह अपनी संस्कृति से दूर न हो पाए।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाषचंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि संजीव शर्मा, नीरू शर्मा रहे। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डॉ शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन है। इसके लिए बच्चों के साथ युवाओं को प्रेरित किया जाए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पर प्रकाश डाला। इसके बाद पारितोषिक वितरण किया गया। जिसमें नर्सरी में श्वेता प्रथम, अर्थव द्वितीय तथा कनक तृतीय स्थान पर रही। एलकेजी में पलक शर्मा प्रथम, नव्या द्वितीय, हर्ष तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी में ख्याति विद्या अहलावत प्रथम, आयुष द्वितीय तथा आदिश्री तृतीय स्थान पर रही। कक्षा-1 में अर्पित आर्य, अनन्या, विशाल पांचाल, कक्षा-2 में रिया, सिद्धांत, नवजोत, कक्षा-3 में हिमांक, वंदना शौर्य, कक्षा-4 में शुभि, कार्तिक, आदित्य, कक्षा-5 में राधिका बंसल, जानवी, मानवी क्रमश: से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा-6 में पायल विशाल, कक्षा-8 में आर्यांश प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें