फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए लाभार्थियों को कपड़े वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह के लिए लाभार्थियों को कपड़े वितरित
विज्ञापन

चरथावल। नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने शासन द्वारा चलाई जा रही सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को कुर्ता पाजामा और साड़ी वितरित किए। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए नगर में 10 लाभार्थियों के सापेक्ष पांच का चयन हुआ है। पांच लाभार्थियों के लिए सर्वे चल रहा है। अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि लाभार्थियों को शादी के बाद निर्धारित राशि का चेक दिया जाएगा। वरिष्ठ लिपिक महेश प्रसाद, सभासद सत्तार त्यागी, कुशल पाल त्यागी, अनुज त्यागी, सुबोध कुमार, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुष्कर्म का मुख्य आरोपी दबोचा
चरथावल। पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी विपिन कुमार निवासी गांव बंटी हसनपुर थाना थानाभवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित है कि पुलिस ने मंगलवार को कसौली के पूर्व प्रधान राजबीर के मकान पर छापा मारकर एक महिला को मुक्त कराया था। महिला को बंधक बनाने के आरोप में पूर्व प्रधान को मौके से दबोचा था, जबकि उसके भांजे विपिन को गिरफ्तार करने लिए दबिश दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें