फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्घालुओं की कार पलट कर नाले में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भक्तों की कार नाले में गिरी
विज्ञापन

छपार। हरिद्वार से गंगा स्नान कर कार से वापस नोएडा लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे नाले में पलट गई, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जबकि तीन बच्चों को खरोंच भी नही आई।
नोएडा निवासी दीपक शर्मा अपनी पत्नी मोनिका और तीन बच्चों के साथ अपनी वैगन से हरिद्वार गंगा स्नान करके लौट रहे थे। कार उसका दोस्त संदीप चला रहा था। रविवार शाम करीब छह बजे छपार से आधा किलोमीटर ही चले थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। दीपक शर्मा, संदीप और मोनिका हादसे में घायल हो गए। मोनिका को गंभीर चोटें लगी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें निकाल कर एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवा दिया। कार को निकलवा कर थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन


घेर पर कब्जा करने के विरोध में मारपीट
भौराकला। गांव भौराकलां निवासी मांगेराम का घेर अजीत के घेर के बराबर में है। पड़ोसी अजीत व उसके भाई बाबूराम ने मांगेराम की दीवार तोड़कर उसके घेर पर कब्जा करने का प्रयास किया। मांगेराम व परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मांगेराम को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के लड़के ने भाग कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घर से गायब नाबालिग बरामद
भौराकलां। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मॉडर्न निवासी सविता का 16 वर्षीय पुत्र विवेक शनिवार को अचानक घर से गायब हो गया था। उसने थाने में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक विजयपाल अत्री ने बताया कि विवेक को सर्विलांस की मदद से शामली से बरामद कर लिया गया है। वह अपनी मां को बिना बताए स्वयं ही शामली में रह रहे अपने पिता मुकेश से मिलने चला गया था। आपसी विवाद के कारण सविता मायके में रह रही है। विवेक को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें