फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिसंग सहकारी समिति पर शपथ ग्रहण हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई
विज्ञापन

जानसठ।
तिसंग किसान सेवा सहकारी समिति पर नवनिर्वाचित सभापति राजन वालिया द्वारा कार्यकारिणी के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों की सभी समस्याओं के निवारण के साथ साथ हरसंभव किसानों को लाभ दिलाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति तिसंग के सभागार में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के नवनिर्वाचित सभापति राजन वालिया को समिति के एमडी वरुण द्वारा शपथ दिलाई गई। सभापति राजन वालिया द्वारा संचालकों को दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि किसानों की हर समस्या समय से निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पिछले चार साल के लाभांश में किसानों को दी जाने वाली खाद, बीज व अन्य समस्याओं के बारे में संचालक मंडल से विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान खलील गुर्जर, वेदपाल मनतौड़ी, ललित, सतीश, ऋषिराज वालिया, टीटू वालिया, विनय, अनवर गुर्जर, चंद्रवीर, सुरेशवती, सतीश, राजेंद्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें