स्वास्थ्य केंद्र पर नदारद मिले डॉक्टर
खतौली। डिप्टी सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात चिकित्सक नदारद मिले। उन्होंने एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी निरीक्षण किया
बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल बुढ़ाना रोड स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, स्टाक रजिस्टर, दवाई के रख रखाव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ रमन कुमार नदारद मिले। जिस पर उन्होंने अनुपस्थित चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा केंद्र पर तैनात एएनएम के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ने बुढ़ाना रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का भी निरीक्षण किया।