सिविल बार के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
सिविल बार के मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद पर विजय कुमार त्यागी, महासचिव सुगंध जैन, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, उपाध्यक्ष निपुण गौतम, सहसचिव प्रशासन अभिनव अग्रवाल, सहसचिव पुस्तकालय आंचल अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य जयकुमार पंवार, महेंद्र जैन, नरेंद्र सिंह, नरेश त्यागी, परीक्षित मित्तल, सतीश उपाध्याय, कनिष्ठ सदस्य अचिन सिंघल, अनिल शर्मा, अनुज अग्रवाल, मानसी शर्मा, रश्मि शर्मा, शिवानी सचदेवा को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में बीएस महेश, जियालाल जैन, जयनंद त्यागी, अनिल दीक्षित, गौरव गोयल, रोहित त्यागी, सोमपाल सिंह, देवेंद्र कौशिक, ब्रजभूषण अग्रवाल, तेगबहादुर, सुनील गर्ग, मुकेश त्यागी, विजेंद्र प्रताप, मनोज शर्मा, माधुरी सिंह, अजयपाल चौहान, उमेश सिंघल, सुनील मित्तल, संजीव गर्ग, सुखदेव मित्तल आदि रहे।