फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल प्रतिभा दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला दुर्गापुरी के सिद्धपीठ श्रीकृष्ण मंदिर में नववर्ष के उपलक्ष्य में बाल प्रतिभा दर्शन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। दिल्ली से पधारी चंद्राबाई द्वारा विशेष पूजा की गई। तत्पश्चात बच्चों द्वारा कुर्सी खेल प्रतियोगिता आरंभ हुई। इसके अलावा नृत्य, गायन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों का सम्मान प्रतीक चिह्न देकर किया गया। श्री शांत मुनि बीडकर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री कृष्ण धर्म प्रचारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों ने सभी श्रोताओं एवं भक्तों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें