फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगंधा-विश्वास बने फेस ऑफ द सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुगंधा-विश्वास बने फेस ऑफ द सिटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बालाजी एंटरटेंनमेंट के तत्वावधान में मिस्टर एंड मिस फेस ऑफ द सिटी फैशन शो का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवा-युवतियों ने भाग लिया। अनेक गीतों पर धमाल मचाया गया। अनोखे अंदाज में नववर्ष का वेलकम करने के साथ कैटवॉक किया गया। इस दौरान फेस ऑफ द सिटी के लिए प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

भोपा रोड पर एक पैलेस में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निधिश गर्ग, रवि चौधरी, देवराज पंवार, रजत गुप्ता, राजीव गर्ग, कुशपुरी आदि रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद फैशन शो का फिनाले हुआ। जनपद के दर्जनों युवक-युवतियों ने भाग लिया। टीवी सीरियल एक्टर सिल्की गंभीर, बबीता चौधरी, फैशन डिजाइनर अमित आहुजा ने युवक-युवतियों के टैलेंट को परखा। इस दौरान फेस ऑफ द सिटी के लिए चुनाव किया गया। सुगंधा मिस फेस ऑफ सिटी और विश्वास चौधरी मिस्टर फेस ऑफ सिटी का खिताब जीतने में कामयाब रहे। दोनों को अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मोहित महन्दियान, सचिन मल्हौत्रा ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान साधना मेहता, सरिता शर्मा, अनुराधा, विकल्प जैन, विपुल भटनागर, सुनील शर्मा, पवन कुमार, प्रियांशु जैन, राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें