पुस्तकालय भवन का शिलान्यास
मुजफ्फरनगर। सिविल बार में नवनिर्मित कक्ष, पुस्तकालय और नवीन फर्नीचर का जनपद न्यायाधीश अली जामिन ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बार के अधिवक्ता मौजूद रहे।
सिविल बार में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय श्रीपाल जैन और रामनारायण गोयल की स्मृति में व्याख्यान माला का आयोजन भी हुआ। उनके परिजनों का सिविल बार की ओर से अभिनंदन भी हुआ। नवनिर्मित कक्ष, पुस्तकालय भवन, नवीन फर्नीचर का शुभारंभ जिला जज अली जामिन ने किया। सिविल बार अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने अध्यक्षता की और संचालन महासचिव गौरव गोयल ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित त्यागी, एल्डर कमेटी चेयरमैन भूषण शरण महेश, जियालाल जैन, हंस कुमार जैन, जयनंद त्यागी, अजयपाल सिंह, उमेश सिंगल, सुनील मित्तल, अवध बिहारी लाल, जैगम मियां जैदी, मनोज शर्मा, माधुरी सिंह, संजीव गर्ग, राधेश्याम गर्ग, राजगुरु वत्स, अजमेर सिंह, पायल रानी, आंचल अग्रवाल, निपुण जैन, मेघना शर्मा, मनोज सैनी आदि रहे।