फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन प्रत्याशियों को मुस्लिमों की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव में तीन प्रत्याशियों की नजर मुस्लिम वोटों पर टिकी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जो प्रत्याशी 50 प्रतिशत मुस्लिम ले जाएगा, उसी का भाग्य जाग जाएगा। बसपा, कांग्रेस और सपा प्रत्याशी की नजर मुस्लिम वोटों पर टिकी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में दो लाख 60 हजार मतदाता हैं। इनमें लगभग 90 हजार मतदाता मुस्लिम हैं। इस बार जिस तरह के समीकरण सामने आए हैं, ऐसे हालात में मुस्लिम वोट निर्णायक की भूमिका में आ गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अंजू अग्रवाल वैश्य और कांग्रेस के परंपरागत वोटरों के साथ मुस्लिम वोटों पर नजर गड़ाए हुए हैं। वहीं प्रचार की दृष्टि से देखें तो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में बसपा की मुदस्सिर सबसे आगे हैं। बसपा के बेस वोट दलितों के साथ मुस्लिम वोटरों पर उनकी सीधी नजर है। शहर के मुस्लिम बाहुल्य खालापार से होने के कारण मुदस्सिर सीधे टच में हैं। उनका प्रयास है कि बहुसंख्या में मुसलमान लेकर दलितों के सहयोग से आगे बढ़ा जाए। तीसरी प्रबल दावेदार मिथलेश पाल हैं।
मिथलेश पाल को भी अतिपिछड़ों के वोटों के साथ मुस्लिम वोटों की दरकार है। मुस्लिमों को सपा का परंपरागत वोट मानते हुए अपनी सीधी लड़ाई वह भाजपा से मानती हैं। तीनों प्रत्याशियों की नजर मुस्लिम वोटों पर टिकी है। राजनीति पंडितों का कहना है कि शहर में चुनाव की जिस तरह की स्थिति बनती जा रही है। ऐसे हालात में जिस प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिल जाएंगे, वही मुख्य मुकाबले में आ जाएगा। इन तीनों प्रत्याशियों में 50 प्रतिशत कौन लेता है, यह तो 26 नवंबर को ही पता लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें