व्यक्तित्व को निखारना जरूरी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग विभाग में जॉब ओरिएटेंशन प्रोग्राम विषय पर कार्यशाला हुई। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तकनीकी विशेषज्ञ रेखा नागर ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व आकलन (पर्सनेलिटी एसेसमेंट) के बारे में जानकारी दी। डॉ बीके त्यागी ने कहा कि इसे कार्यक्रमों के माध्यम से इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के साथ व्यक्तित्व को विकसित करने का अवसर मिलता है और आत्मविश्वास की भी वृद्धि होती है। उन्होंने द्विपक्षीय प्रश्नोत्तरी के माध्यम से इंटरव्यू से जुड़े अनुभवों को विद्यार्थियों से साझा किया। इस दौरान डॉ सम्राट सिंह, आलोक गुप्ता, पवन कुमार गोयल, रूचि रॉय, प्रवीन कुमार वर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।