सड़क हादसे में ग्रामीण घायल
बुढ़ाना। जुगाड़ की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। गंभीर हालत में युवक को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। जुगाड़ चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा निवासी यशपाल मंगलवार को बाइक से बुढ़ाना आया था। कस्बे के दयानंद चौक के पास जुगाड़ की चपेट में आकर वह घायल हो गया। गंभीर हालत में यशपाल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।