मुजफ्फरनगर। पंजाब नैशनल बैंक की भ्रष्टाचार मुक्त भारत मुहिम में अधिवक्ताओं ने पहल की है। सतर्कता जागरूकता सप्ताह में पीएनबी की हनुमान चौक शाखा ने गोष्ठी का आयोजन किया।
सतर्कता जागरूकता गोष्ठी में पीएनबी के मंडल प्रबंधक राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यदि किसी भी आम व्यक्ति को पीएनबी की किसी भी शाखा में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो वह सीधे उन्हें बताएं। शाखा प्रबंधक कांति राठी ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अपना एटीएम और खाता नंबर किसी से भी शेयर न करें। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष विजय त्यागी, सिविल बार के सचिव गौरव, जिला बार के सचिव भारतवीर अहलावत, मनमोहन वर्मा, साधुराम ने विचार रखे। सभी लोगों ने हाथ उठाकर सत्यनिष्ठा की शपथ ली। कानून का पालन करने, रिश्वत न लेेने और न ही देने, ईमानदारी और पारदर्शिता से कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई।