फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिम की शहादत को याद कर जार-जार रोए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। मुहर्रम की सात तारीख पर बृहस्पतिवार को शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला और हजरत कासिम की शहादत को याद कर जार-जार रोए।
कस्बे के इमामबाड़े में मजलिसों का दौर शुरू हो गया। बृहस्पतिवार को मुहर्रम की सात तारीख पर नमाज ए जौहर छोटे इमामबाड़े से शिया सोगवारों द्वारा एक मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस शुरू होने से पूर्व मजमे को खिताब करते हुए मौलाना हसीन अख्तर ने हजरत इमाम हुसैन के बेटे हजरत कासिम की बहादुरी के किस्से बयान किया, तो शिया सोगवार जार-जार रोए। इसके बाद, जुलूस मोहल्ला कस्सावान, बाजार कलां, सब्जी मंडी से होता हुआ बड़े इमामबाड़े में पहुंचा। जुलूस में अलमदार ताबिश काजमी और नोहाख्वानी हसीन जानसठी ने की। जुलूस में नसीर हैदर एडवोकेट, मियां मेहंदी रजा, अमीर अब्बास, डॉ चांद काजमी, किश्वर जैदी, जकी रजा, सफदर हुसैन, आदिल, अनवर जैदी, असगर मेहंदी, कामिल रजा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


मां दुर्गा अष्टमी पर्व मनाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे एवं देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मां दुर्गा अष्टमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने व्रत खोलकर घरों में जोत जलाकर माता के जयकारे लगाए। अपने परिवारों में तरक्की और सुख समृद्धि की मां दुर्गा से कामना की। इसके उपरांत कन्याओं को जिमाकर उन्हें भोजन कराकर उपहार भेंट किए। इसके अलावा कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर माता दुर्गा की पूजा कर प्रसाद चढ़ाकर माता का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें