करंट से युवक की मौत
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव विज्ञाना का रहने वाला जुबेर (17) पुत्र जुल्फिकार सोमवार को दोपहर के समय खेत में पानी चलाने गया था। विद्युत तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वाले घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। गांव वालों ने बताया कि जुबेर की मौत का करीब तीन घंटे बाद पता चला। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
शिव सेना प्रदर्शन करेगी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बिजली विभाग द्वारा विद्युत दर बढ़ाए जाने से शिव सैनिकों में रोष है। इस मुद्दे को लेकर शिव सेना की एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से 20 सितंबर को उपजिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संजय कुमार, नितिन, अमन सिंह, सतेंद्र, सुरेश, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।