(मेरठ के ध्यानार्थ...)
- युवक की बाइक गंगनहर पटरी पर खड़ी मिली
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
गंगनहर में युवक के डूबने की आशंका का परिजनों में कोहराम मचा है। युवक की बाइक गंगनहर पटरी पर खड़ी मिली। इसलिए परिजनों को युवक के गंगनहर में डूबने की आशंका जताई है। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
मेरठ के थाना फलावदा के गांव मेहलका निवासी हाजी अखलाक ने बताया कि उसका 23 वर्षीय पुत्र मसाहिद का निकाह 6 माह पूर्व ही हुआ था। पिता ने बताया कि मसाहिद ने फोन किया था कि उसकी बाइक खतौली में गंगनहर पर खड़ी है, उसे आकर ले जाओ। इतनी बात करके उसके बाद उसने मोबाइल का स्विच ऑफ कर लिया। इतनी बात सुनकर वह परिवार के लोगों को साथ लेकर गंगनहर पर पहुंचा। लोधा कालोनी के सामने गंगनहर पटरी पर मसाहिद की बाइक खड़ी मिली। परिजनों को आशंका है कि मसाहिद गंगनहर में डूब गया है। मसाहिद के गंगनहर में डूबने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के पिता से घटना की जानकारी ली। पुलिस व परिजन युवक को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं।