फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियो से नागरिकों तक बात पहुंचाएगा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियो से नागरिकों तक बात पहुंचाएगा विभाग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वाइन फ्लू, मलेरिया-डेंगू से लेकर अनेक बीमारियों को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग रेडियो का सहारा लेगा। स्वाइन फ्लू और मलेरिया एफएम पर गूंजेगा। एफएम रेडियो के जरिये विभाग लोगों को बीमारियों से बचाव के साथ जागरूक करेगा, ताकि लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें। फिलहाल विभाग में प्वाइंट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें एफएम पर बोला जाना है।
विज्ञापन

जनपद में स्वाइन फ्लू से अभी तक तीन मौत होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग कर रहा है, जिनमें दो मौतों की जानकारी है, जबकि मरने वाले तीसरे मरीज को दिल्ली से पीड़ित मान रहा है। वहीं, मलेरिया के भी मरीजों में इजाफा हो रहा है। रोजाना बुखार के करीब 50 मरीजों की जांच हो रही है, जिनमें 15 में मलेरिया की पुष्टि हो रही है। बढ़ते मरीजों के प्रेशर और बीमारियों को लेकर विभाग सक्रिय हो गया है। लोगों को बीमारियों के बचाव और फैलने के कारणों को रेडियो के माध्यम से बताएगा। बीमारी की चपेट में खासकर ग्रामीण और मलिन बस्ती के लोग अधिक हैं। ऐसे में नगर में सफाई न होने से भी विभाग हैरान है। मलेरिया, डेंगू के मच्छरों का लार्वा नष्ट करने के लिए विभागीय टीम के साथ नगर पालिका कर्मचारियों को भी जोड़ा गया है। नागरिकों को सफाई, बीमारियों फैलाने वाले कारकों, उनसे बचने के उपायों को रेडियो पर बताया जाएगा। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू समेत मलेरिया फैलने की अफवाह अधिक है। इससे नागरिक भयभीत हो रहे हैं। जबकि दोनों बीमारियों का उपचार संभव और आसान भी है। इनसे बचाव के लिए साफ-सफाई अधिक महत्वपूर्ण है। इसको लेकर एफएम पर विभाग अपनी बात रखकर लोगों को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें