बैंक कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल के साथ एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर प्रदर्शन किया।
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष आरपी शर्मा ने कहा कि सरकार का जनविरोधी बैंकिंग सुधार चल रहा है। कारपोरेट एनपीए को बट्टे खाते में डालने का काम किया जा रहा है। पब्लिक पर लगने वाले शुल्कों में बैंकों ने भारी वृद्धि कर दी है। इसके विरोध में देश के दस लाख कर्मचारी और अधिकारी 22 अगस्त को अखिल भारतीय हड़ताल पर रहेंगे। मंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि अनार्जक अस्तियों की वसूली को संसदीय समिति की सिफारिश लागू की जाए। खराब ऋणों की वसूली को कठोर कदम उठाए जाएं। इस मौके पर राकेश कुमार, राजीव जैन, आशीष भटनागर, अनुज माहेश्वरी, यशवीर, डीके बंसल, राकेश कुमार, अशोक गर्ग, अनुज गुप्ता, जसमीत, राजेश कुमार, अरविंद शर्मा, हरीश वाधवा, एसडी शर्मा आदि रहे।