चकबंदी प्रक्रिया को पूरी करने की मांग
मुजफ्फरनगर। तहसील सदर के गांव खामपुर में चकबंदी प्रक्रिया को अंतिम चरण में रोक देने से खफा ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के दो-चार खुराफाती लोगों को छोड़कर समस्त गांव चकबंदी प्रक्रिया से संतुष्ट है।
डीएम को प्रमुख सचिव राजस्व और चकबंदी आयुक्त के नाम दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में कब्जा परिवर्तन का काम भी 25 जुलाई को हो गया था। कुछ लोग अफसरों को बरगला कर चकबंदी प्रक्रिया में बाधक बन रहे हैं। चकबंदी कर्मचारियों की झूठी शिकायतें कर रहे हैं। झूठे शपथ पत्र दे रहे हैं। ऐसे लोग केवल अपना लाभ चाहते हैं। आजादी के बाद प्रथम चक्र की चकबंदी भी खामपुर में नहीं हो पाई थी। आठ-दस साल से अब चल रही चकबंदी पूरी होने को आई तो फिर से रोक दिया गया। चकबंदी प्रक्रिया पर स्टे को समाप्त कर उसे पूरा किया जाना चाहिए। इसराईल, सइदुज्जमा, फरहत हुसैन, तसव्वुर, इस्तखार, शाकिर, लताफत, अहतशाम, जहांगीर, मनव्वर, शमीम अहमद, उस्मान आदि शामिल रहे।