फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर ताला लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। किराया न मिलने से क्षुब्ध मकान मालिक ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर अपना ताला लगा दिया। कार्यालय का ताला न खुलने के कारण कर्मचारी और आंगनबाड़ी सड़क पर घूमती रही।
विज्ञापन

कस्बे के कांधला रोड पर बाल विकास परियोजना अधिकारी का कार्यालय है। मंगलवार को इस कार्यालय के मकान मालिक ने अपना ताला लगा दिया। मकान मालिक का कहना है कि उन्हें नौ महीने से किराया नहीं मिला है। बाल विकास परियोजना अधिकारी उन्हें हर महीने टरकाते रहते हैं। कार्यालय पर ताला लगा देखकर कर्मचारी हैरान रह गए। पहले पहुंचे कर्मचारी ने दूसरा ताला लगा होने की सूचना सीडीपीओ सतीश कुमार को दी। सरकारी कार्यालय पर मकान मालिक द्वारा ताला लगाने से सभी हैरान रह गए। घटना की सूचना मिलते ही सतीश कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक से संपर्क किया। आरोप है कि मकान मालिक बकाया किराया मिलने से पहले ताला नहीं खोलना चाहता।
इस संबंध में सीडीपीओ ने विभागीय अधिकारियों से वार्ता की। समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। कार्यालय के कर्मचारी और आंगनबाड़ी परेशान होकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें