गांधी पार्क में बीजेपी ने किया पौधरोपण
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने जिले में पौधरोपण अभियान चलाया है। इसी कड़ी में प्रेमपुरी गांधी पार्क में पौधरोपण का आयोजन किया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने आम जनता से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की अपील की।
गांधी पार्क में क्षेत्रीय सभासद कविता सैनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर गेलमोहर, कचनार, कनेर, पीपल के पौधे लगाए गए। पार्टी के जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने कहा कि बीजेपी ने पूरे प्रदेश में पौधरोपण को लेकर अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन के लिए लाभकारी है। साथ ही पशु पक्षियों के लिए भी हितकारी है। हमारी पृथ्वी हरी भरी होती है। हनुमत मंडल के अध्यक्ष सुनील दर्शन ने कहा कि पूरे मंडल में पौधे लगाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सभासद कविता सैनी ने सभी का आभार जताया। नितिन गर्ग, मयंक जैन, गोविंद सैनी, शिवा सैनी, कंवरपाल वर्मा, सुधीर, सिम्मी, सुभाषचंद सैनी, सुनीता मलिक, राधे वर्मा, मनोज वर्मा, गोपाल, दुलारी मित्तल, सुनील मित्तल, निकुंज सिंघल, अमित गोयल, बोबी, आदित्य वर्मा, अवनीश यादव, अनुज गोयल, संजय गौतम, कशिश गोयल आदि रहे। उधर, नई मंडी मंडल की ओर से द्वारकापुरी, गांधी वाटिका, एसडी गर्ल्स में पौधरोपण किया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व विधायक अशोक कंसल, गीता जैन, सुखदर्शन बेदी, हरीश गोयल, रोशनी पांचाल, संजीव अरोरा, प्रेमी छाबडा, अेमसिंह, अतुल सैनी, राघव अग्रवाल, राजन सैनी, सारिका, संजय नारंग, सुरेंद्र सैनी आदि रहे।