फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन 24 घंटे ऑन रखें, व्हाट्सएप भी चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोन 24 घंटे ऑन रखें, व्हाट्सएप भी चलाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिजिटल और सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज के बाद अब अधिकारियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने अधिकारियों को 24 घंटे फोन ऑन रखने के साथ उस पर व्हाट्सएप डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपदीय अधिकारियों के व्हाट्स ग्रुप बनाकर समन्वय रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया सूचनाओं को आदान-प्रदान करने में अहम योगदान दे रहा है। सरकारी अधिकारियों को सीयूजी नंबर अलॉट किए गए हैं। जिन पर अधिकारियों से संपर्क साधा जा सकता है। हालांकि कुछ अधिकारी ड्यूटी ऑफ होते ही सीयूजी नंबर को बंद कर लेते हैं। ऐसे में इमरजेंसी में संपर्क साधना मुश्किल है। इसकी आम लोगों ने भी डीएम से शिकायतें की। इसको लेकर डीएम ने छह जुलाई को अधिकारियों की मीटिंग ली, जिसमें 24 घंटे अधिकारियों को फोन ऑन रखने और व्हाट्सएप चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपदीय मुख्य अधिकारियों को व्हाट्स ग्रुप बनाया जाए। जिसका अध्यक्ष सीडीओ को बनाया गया है। अब कांवड़ के बाद डीएम के निर्देश सभी विभागों को सर्कुलेट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें