फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर कांवड़िए को कार ने कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कार ने कांवड़िये को कुचला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर सोमवार रात बेकाबू स्कार्पियो कार ने एक कांवड़िये को कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि कार की टक्कर थ्री व्हीलर में नहीं लगी। जिसमें कांवड़िये के चार साथी और बैठे हुए थे, अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
बिहार प्रदेश के पटना क्षेत्र के गांव गौरचक निवासी रंजीत (35) पुत्र प्रसादी लाल दिल्ली के कापासेड़ा बॉर्डर के पास किराए के मकान में पत्नी-बच्चों के साथ रहता था। रंजीत दिल्ली में थ्री व्हीलर चलाता था। सोमवार को वह बिहार के ही रहने वाले साथी बबलू, चंदन, चित्रेश सिंह, नंदन के साथ थ्री व्हीलर में दिल्ली से हरिद्वार के लिए चला था। रात के करीब तीन बजे कांवड़िये थ्री व्हीलर से भैंसी कट के पास पहुंचे। रंजीत ने एक पंजाबी होटल के पास हाईवे किनारे सड़क पर थ्री व्हीलर रोक लिया। साथी कांवड़ियों ने रंजीत से कहा कि रात के तीन बज चुके हैं। हरिद्वार अभी काफी दूर है। नींद न आ जाए, इसलिए वह अपना पानी से मुंह धो ले। रंजीत थ्री व्हीलर से नीचे उतरकर सड़क पर पानी की बोतल से अपना मुंह धोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही बेकाबू स्कार्पियो कार ने रंजीत को कुचल डाला। कार काफी दूर तक रंजीत को खींचती हुई ले गई। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को हाईवे से उठाया और अस्पताल में ले गई। अस्पताल में भी चिकित्सकों ने रंजीत को मृत घोषित कर दिया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मंगलवार की सुबह पता चलने पर दिल्ली से रंजीत की पत्नी भी कोतवाली पहुंच गई। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कोतवाली पहुंचकर मृतक के साथी कांवड़ियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने साथी कांवड़ियों की ओर से ही अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें