फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत करने वालों को मिलती है मंजिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी मेहनत करने वालों को मिलती है मंजिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल मेें मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में स्कूल, परिवार को जनपद का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विफलताओं से घबराए नहीं, बल्कि छात्र-छात्राएं अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत करेंगे। कठिन परिश्रम करने वालो को ही मंजिल मिलती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने कहा कि विफलता मिलने से प्रतिभा कम नहीं होती है, बल्कि लक्ष्य को पाने की अधिक उत्सुकता बढ़ती है। जीवन में अनुशासन से ही सफलता का मार्ग बनता है। छात्र-छात्राएं कड़ी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इसके बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ग में विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साइंस वर्ग में पुलकित कुमार, तुष्टि कर्णवाल, आयुष मंगला, कॉमर्स वर्ग में आयुषी अहलूवालिया, साहिल चावला, नित्या नारंग को पदक से नवाजा गया। कक्षा दसवीं में सुधांशु वशिष्ठ, मुकुल देशवाल, विभू त्यागी, सक्षम सिंघल, आर्यन अग्रवाल, स्नेहा शर्मा, फारूख, खुर्शीद, यश जैन, प्रत्युष यादव, पारस तौमर आदि 38 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नुपुर गोयल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें