फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई
विज्ञापन

मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर में बने डिवाइडर से टकराकर रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों के माघ्यम से बिजनौर की ओर रवाना किया गया। दोपहर बाद क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त बस को साहिबाबाद डिपो भेजा गया। हादसे से नाराज यात्रियों ने बस में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

शनिवार देर रात करीब दो बजे साहिबाबाद डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से कोटद्वार जा रही थी। मुरादनगर निवासी बस के परिचालक अमित शर्मा ने बताया कि बस में 45 यात्री सवार थे। यह बस रात्रि करीब 11 बजे दिल्ली से कोटद्वार के लिए चली थी। रात्रि करीब दो बजे बस मीरापुर मोंटी तिराहे के पास पहुंची तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस चालक नीटू ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लिए। इस पर बस हाईवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दुर्घटना में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हो गए। तिराहे के आसपास बने ढाबों से लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को बस से निकाला। उधर, पुलिस ने एंबुलेंस व अन्य वाहनों के माध्यम से घायलों को बिजनौर अस्पताल की ओर रवाना किया। बस चालक नीटू मौका देखकर अन्य बस में सवार होकर मौके से भाग निकला। हादसे से खफा यात्रियों ने बस में तोड़फोड़ भी की। रविवार दोपहर बाद साहिबाबाद डिपो से क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से उठवाया गया। उधर, हाईवे के चौड़ीकरण किए बिना डिवाइडर बनाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बना है। करीब चार माह में सैनी भट्टा तिराहे व मोन्टी तिराहे पर बने डिवाइडरों से टकराकर चार वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें