फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार में झगड़े के मामले में 10 नामजद, दो बार किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। छपार से अपने घर लौट रहे दो युवकों पर घात लगाकर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। आरोप है कि घायलों के परिजन जब थाने जा रहे थे फिर उन्होंने और कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल मारपीट की। पीड़ितों ने 10 नामजद और एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव बिजोपुरा निवासी अमित व हरेंद्र तीन मार्च की रात साढ़े सात बजे छपार से अपने गांव जा रहे थे। गांव से बाहर स्कूल के पास एक स्कार्पियो कार खड़ी थी। आरोप है कि कहासुनी के विवाद में इसी बीच गांव के ही अवनीश, अरुण, भानू, अंकुर, लवकुश, अनुज सहित दस लोगों ने अमित पर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया।

गांव के एक युवक ने झगड़ा देखकर गांव में शोर मचाया जिससे हमलावर अमित को मरा समझकर भाग गए। हरेंद्र को भी गंभीर चोट आई। आरोप है कि जब घायलों के परिजन थाने जा रहे थे रास्ते में फिर वही हमलावर स्कार्पियो लिए खड़े थे फिर उन्होंने मारपीट की जिसमें अमित के पिता अमरीश को भी चोटे आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमलावर कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रात्रि में ही सभी हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें