फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में लगवाए 10 आक्सीजन कंसट्रेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी में लगवाए 10 आक्सीजन कंसट्रेटर
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ बिहारगढ़ में सन्मति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित अपना घर आश्रम की ओर से एसडीएम जानसठ की मौजूदगी में शुक्रवार को पीएचसी में मरीज भर्ती वार्ड के लिए 10 आक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किए।
विज्ञापन

अपना घर आश्रम के संरक्षक विनोद गोयल ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते मरीजों को ऑक्सीजन के लिए परेशान न होना पड़े। इसके लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन दिलाने की मुहिम शुरू की है। जिसके तहत अस्पतालों में ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेंट किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह को मरीजों के लिए 10 आक्सीजन कंसट्रेटर भेंट किए। एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना से जंग में सभी का सहयोग अपेक्षित है। पीएचसी में ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेंट करने पर उन्होंने अपना घर आश्रम के संचालकों का आभार जताया। इस मौके पर डा. अन्नु चौधरी, अजय मित्तल, मुकेश मित्तल, सौरभ नरूला, नरेंद्र कुमार, अजय सक्सेना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें