फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जहर दे मां ने की खुदकुशी, खबर सुन पड़ोसन की मौत

Sat, 09 Nov 2013 08:59 PM IST
अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुफलिसी ने पूरा परिवार लील लिया। तंगहाली में समय गुजार रही विधवा ने दो बच्चों को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


एक ही परिवार में तीन मौत होने की खबर पाकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला की भी सदमे से मौत हो गई। हृदय विदारक घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।

नगीना क्षेत्र के गांव पुरैनी निवासी धर्मवीर सिंह की विधवा वीरबाला (35) पति की मौत के बाद से आर्थिक तंगी में समय गुजार रही थी। आर्थिक तंगी के चलते बीरवाला ने अपनी दो बीघा जमीन भी इस दौरान बेच दी लेकिन तंगी से नहीं उभर सकी।

बाद में वह अपने रिश्तेदारों के यहां चांदपुर रहने लगी और अपने दोनों बच्चों प्रिया चौहान (12) और पारस (8) को पढ़ा रही थी। खुद भी वह एक प्राइवेट स्कूल में काम कर रही थी।
विज्ञापन


दीपावली पर वह अपने गांव पुरैनी आई थी। दीपावली पर वह आर्थिक तंगी के कारण परेशान थी। ग्रामीणों के मुताबिक वीरबाला ने अपने जेठ शैलेंद्र सिंह और सास राजेश्वरी से भी बच्चों की गुजर-बसर के लिए कुछ पैसों की मांग की थी, लेकिन उसे मायूसी हाथ लगी थी। उसने अपने हिस्से का मकान भी बेचने की बात गांव के कुछ लोगों से की थी, लेकिन बात नहीं बनी।

चारों तरफ से निराश होकर शुक्रवार रात वीरबाला ने पहले अपने दोनों बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत की नींद सुला दिया और अपने जिगर के टुकड़ों के शवों के सामने ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें