फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचेगा जिंक टैबलेट-ओआरएस पैकेट

Wed, 20 Jul 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
स्वास्थ्य - फोटो : demo
विज्ञापन
उल्टी दस्त से मासूमों की होने वाली मौत की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाएगा। इसके तहत घर-घर जिंक पैकेट और ओआरएस पैकेट दिया जाएगा। ये पखवाड़ा 25 जुलाई से 8 अगस्त तक चलेगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुए वर्कशाप में बच्चों में डायरिया कंट्रोल के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन


कार्यशाला में एडिशनल पीएचसी, अरबन पीएचसी के डाक्टर, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और शिक्षा विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यशाला में बताया गया कि प्रदेश में हर साल एक लाख साठ हजार बच्चों की उल्टी दस्त से मौत हो जाती है। बच्चों का सही से ट्रीटमेंट नहीं हो पाता है।

जुलाई और अगस्त में इसका प्रकोप अधिक रहता है। संक्रामक रोग नियंत्रक प्रभारी डा. रंजन गौतम ने कहा कि उल्टी दस्त की शिकयत होने पर बच्चों को ओआरएस पैकेट दिया जाना चाहिए। डायरिया में बच्चों को जिंक पैकेट दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के तहत जीरो से पांच साल के बच्चों को जिंक टैबलेट और ओआरएस पैकेट दिया जाएगा। जिसे आशाएं घर-घर पहुंचाएंगी। इस दौरान डीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी सीएमओ डा. डीके प्रेमी, डीआईओ डा. रनवीर सिंह, डीपीएम रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें