स्वास्थ्य विभाग व खेल कार्यालय की ओर से 23 जुलाई को जिला स्तरीय मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के 200 से ज्यादा युवा प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की एड्स नियंत्रण सोसायटी जागरूकता के लिए यह आयोजन कर रही है।
मैराथन सुबह सात बजे नई तहसील से शुरू होगी। सोनकपुर ओवरब्रिज से कांशीरामनगर गौतम बुद्ध पार्क होते हुए वापस श्री राम चौक के रास्ते नई तहसील पर समाप्त होगी। क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि इसमें कोई भी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकता है। फिलहाल 200 युवाओं ने अपना नाम लिखा दिया है। विजेताओं को नकद इनाम भी दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 1500 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1000 रुपये व तृतीय पुरस्कार 500 रुपये दिया जाएगा। अन्य पांच विजेताओं को दो-दो सौ रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। स्कूलों व क्लबों के खिलाड़ी भी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं।