मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने में युवाओं का विशेष योगदान माना जा रहा है। सरकार भी इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं पर ही दांव लगा रही है। उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित युवाओं की खेप तैयार की जा रही है। इसके लिए अलग अलग माध्यमों से युवाओं प्रशिक्षित किया जाएगा। मुरादाबाद में एमएचएससी दस हजार युवाओं को प्रशिक्षित करेगी। लेकिन इस बार प्रशिक्षण केवल कागजी नहीं हो इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है। अब थर्ड पार्टी से ट्रेनिंग का निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही प्रमाण पत्र से पहले प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की योग्यता को भी वहीं परखेंगे तभी सर्टिफिकेट मिल पाएगा।
इंडस्ट्री को उनकी आवश्यकता के अनुसार युवा नहीं मिल पाते। उनके पास हमेशा प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी बनी रहती है। देश में कई संस्थानों से इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाता है। लेकिन अधिकांश जगहों पर प्रशिक्षण कागजी अधिक होता है। जिसका फायदा न तो युवाओं को मिल पाता है और ना ही इंडस्ट्री को। 12वें वित्त आयोग में लाखों युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। अब इस लक्ष्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। एमएचएसी में दस हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षित युवाओं में से 70 प्रतिशत को नौकरी का टारगेट भी जोड़ा गया है। इसके लिए प्रशिक्षण केवल हवा हवाई न हो नियंत्रण और पर्यवेक्षण के लिए भी इंतजाम किया गया।
बायोमेट्रिक्स से होगी हाजिरी
मुरादाबाद। प्रशिक्षण निशुल्क होता है। उपस्थिति की बाध्यता भी नहीं है तो तो प्रशिक्षु भी इसे केवल प्रमाण पत्र हासिल करने जरिया बना लेते हैं। कुछ लोग नौकरी करते हुए प्रशिक्षण में पंजीकरण करा लेते हैं। लेकिन इस बार प्रशिक्षण में बेहद सख्ती रहेगी। इससे न तो युवक को फायदा मिलता और ना ही इंडस्ट्री की जरूरतों को पूरा कर पाने के कारण नौकरी मिल पाती है। उपस्थिति के लिए बायोमेट्रिक्स मशीन लगाई जाएगीं। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से थर्ड पार्टी पर्यवेक्षण के लिए हायर की जाएगी। थर्ड पार्टी के टेस्ट के बाद ही प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अधिक संख्या में प्रशिक्षुओं के मानक पर खरा नहीं उतरने की कंडीशन में प्रशिक्षण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
17 ट्रेडों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
मुरादाबाद। महाप्रबंधक एके सोती ने बताया कि कुल 17 ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें कुछ नहीं ट्रेड शामिल की गई हैैं जो अभी मुरादाबाद में प्रचलित नहीं है। इनके आने निर्यात इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। नई ट्रेड में डाई कास्टिंग, इलेक्ट्रो पोर्टिक लेकरिंग (बांबे गोल्ड), लेजर कटिंग, सीट मेटल वर्क्स, एडोब फोटोशाप, वेल्डिंग एंड शोल्डरिंग इन आल मेटल्स शामिल हैं।