फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: चोरी के आरोप में पीट-पीट कर युवक को मारा डाला, अस्पताल में लाश छोड़ कर भागे आरोपी

Tue, 22 Mar 2022 06:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद

सार

पुलिस का कहना है कि एक आरोपी पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मखदूमपुर में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में पकड़े युवक को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद जिला अस्पताल में लाश छोड़कर भाग गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक की पहचान संभल के चौधरी सराय निवासी सलमान उर्फ शानू (22) पुत्र अब्दुल मन्नान के रूप में हुई। जांच पड़ताल के दौरान मारपीट करने वाला एक आरोपी हिरासत में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


गांव मखदूमपुर निवासी अब्दुल हकीम का कहना है कि सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि दो बजे करीब उनके घर में चोरी के इरादे से कुछ लोग आए थे। इन्वर्टर का तार काट रहे थे। इसी दौरान परिवार के लोग उठ गए। शोर होने पर आरोपी भागने लगे। एक आरोपी छत की ओर भागा और कूदने पर घायल हो गया। जिसको पकड़ लिया था और चोट लगी देखकर गांव के चिकित्सक से उपचार भी कराया था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को अस्पताल लेकर गई थी।

वहीं हजरतनगर गढ़ी थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी के मुताबिक युवक को पकड़ लिया था और मारपीट के दौरान गंभीर घायल हो गया था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था। मरने की जानकारी होने पर आरोपी लाश छोड़कर अस्पताल से भाग गए थे। एक आरोपी पकड़ लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें