फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फोरलेन रोड के काम के दौरान लाइन शिफ्ट कर रहा युवक झुलसा

Sun, 20 Sep 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद फोरलेन निर्माण के लिए हाईटेंशन लाइन शिफ्ट रहा युवक झुलस गया। बिजली निगम के मुताबिक झुलसा युवक सड़क निर्माण कर रही कंपनी के ठेकेदार का मजदूर है।
विज्ञापन


झुलसने वाले का नाम सरजीत है और वह गांव गुलरियामाफी का रहने वाला है। शनिवार की सुबह वह गांव फौलादपुर में कब्रिस्तान के पास सड़क निर्माण के लिए बिजली की लाइन शिफ्ट करने आगे बढ़ा तो किसी तरह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। तेज करंट से बुरी तरह झुलसने पर उसे निजी एंबुलेंस से मुरादाबाद ले जाया गया। वहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहात बिजलीघर के जेई चंद्रिका यादव ने बताया कि झुलसा मजदूर विद्युत निगम का नहीं है। वह सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार का मजदूर है। उधर, सड़क निर्माण कंपनी के इंजीनियर कृष्ण कुमार का कहना है कि आज वह साइट पर नहीं थे। इसलिए उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। दूसरी ओर निजी मजदूर के हाथों बिजली निगम की लाइन शिफ्ट कराने की कोशिश और इस तरह के काम में सुरक्षा मानकों का ध्यान न रखने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें