फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवा निभाएं सक्रिय भागीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। युवा देश का भविष्य और लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। पंचायत भवन में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम अनुज सिंह ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना और मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देना है। मतदान सिर्फ अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग की स्वीप गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल को डीएम ने सम्मानित किया। बताया कि डॉ. अनुज अग्रवाल ने बीते वर्षों में 550 से अधिक ईएलसी, वीएलसी, युवा मतदाता जागरूकता सम्मेलन आयोजित कराए हैं। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं, ट्रांसजेंडर समुदाय सहित वंचित वर्गों को मतदाता सूची में जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। इस बीच विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मतदाता जागरूकता थीम के साथ पेंटिंग और नारों का लेखन किया। कार्यक्रम की शुरूआत कौशल्या कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं की नाट्य प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं प्रधानाचार्यों को लोकतांत्रिक जागरूकता में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अनुज अग्रवाल, सुदेश भटनागर, डॉ. मधुबाला त्यागी, विशाल उपाध्याय, सुंदर सिंह, विशाल कुमार, प्रेम शंकर, मंसूर सिद्दीकी, बबीता महरोत्रा, रघुपति देव, शुभम शर्मा, शाने आजम सहित मुरादाबाद नगर, देहात और कुंदरकी क्षेत्र के 45 से अधिक बीएलओ एवं सुपरवाइजर शामिल थे। इधर केसीएम और आकांक्षा विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्रों ने जागो मतदाता कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का लाइव संदेश भी प्रसारित किया गया। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया। इस अवसर पर सीडीओ मृणाली अविनाश जोशी, एडीएम प्रशासन संगीता गौतम, एसडीएम प्रिंस वर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक सतानंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें